Wednesday, July 16, 2014

सूरदास भजन : जनम सफल कर लीजे.....



रे मन कृष्ण नाम कही लीजे | (२)

गुरु के बचन अटल करी मानो  (२)

साधु समागम कीजे ||


रे मन कृष्ण नाम कही लीजे | (२)

पढ़िये गुनिये भगति भागवत 

और कहा कथि कीजे || (२) 

कृष्णनाम बिनु जनमु बादिही (२)

बिरथा काहे कीजे ||



रे मन कृष्ण नाम कही लीजे | (२) 
कृष्णनाम रस बह्यो जात है 

तृषावन्त है पीजे || (२)

सूरदास हरीसरन ताकिये (२)
जनम सफल कर लीजे

रे मन कृष्ण नाम कही लीजे | (२)