Friday, January 5, 2024

तुम उठो सिया सिंगार करो अब धनुष राम ने तोडा है - (भजन)

तुम उठो सिया सिंगार करो अब धनुष राम ने तोडा है | (२)
तोडा है भाई तोडा है, सीता से नाता जोड़ा है | (२)

तुम उठो सिया सिंगार करो अब धनुष राम ने तोडा है | (२)

माथ सिया के टिका सोहे, नथिया की छबि न्यारी है | (२)
न्यारी है भाई न्यारी है, रघुवर को जानकी प्यारी है | (२)

तुम उठो सिया सिंगार करो अब धनुष राम ने तोडा है | (२)

सुन हरखित सब सखी सहेली, धनुष राम ने तोडा है | (२)
शिव धनुष राम ने तोडा है, सीता से नाता जोड़ा है | (२)

तुम उठो सिया सिंगार करो अब धनुष राम ने तोडा है |
तोडा है भाई तोडा है, सीता से नाता जोड़ा है | (२)

तुम उठो सिया सिंगार करो अब धनुष राम ने तोडा है | (४)

No comments:

Post a Comment